[ad_1]

ट्रक में लगी आग
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एक ट्रक गोदाम के सामने खड़ा हुआ था कि तभी एक हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
हाथरस में सिकंदराराऊ के करीम नगर में दोपहर एक गोदाम के सामने खड़े ट्रक पर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। तेज करंट से ट्रक में आग लग गयी । लोग आग बुझा पाते तब तक ट्रक राख हो गया।
जानकारी के अनुसार माल लोड करने के लिए खाली ट्रक पेड़ों के नीचे छाया में खड़ा था। अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी देर में ट्रक धूं-धूं कर जल उठा। ट्रक को जलते देख भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन करंट की बजह से कोई ट्रक पर पानी नहीं डाल सका। फोन कर बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया, पर तब तक ट्रक राख हो चुका था।
[ad_2]
Source link