Hathras News: ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के निर्वाचन प्रक्रिया 20 फरवरी से, दो मार्च को मतदान

[ad_1]

चुनाव

चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में एक ग्राम प्रधान पद व 15 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए 20 फरवरी से निर्वाचन प्रकिया शुरू होगी। निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नामित कर दिए हैं। जिले में उप निर्वाचन को लेकर दो मार्च को मतदान व चार मार्च को मतगणना होगी। 

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में रिक्त ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप निर्वाचन कराया जा रहा है। जिले में उप निर्वाचन कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत कछपुरा में प्रधान पद के लिए उप निर्वाचन होगा। 

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ग्राम पंचायत लाखनू में वार्ड संख्या 4, गुबरारी में वार्ड संख्या 3, सुरतिया में वार्ड संख्या 4, ततारपुर मौहरिया में वार्ड संख्या 3, रुदायन में वार्ड संख्या 4, नगला भूरा में वार्ड संख्या 10, कौमरी में वार्ड संख्या 14, नगला सलेम में वार्ड संख्या 2 व 7, कोकना कला में वार्ड संख्या 9, गुतहरा में वार्ड संख्या 8, चौबारा में वार्ड संख्या 11, घाटमपुर में वार्ड संख्या 8, बरामई में वार्ड संख्या 2, टटी डंडिया में वार्ड संख्या 3 के लिए उप निर्वाचन होगा। 

20 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की प्रकिया होगी। डीएम अर्चना वर्मा ने 6 ब्लॉकों में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिए हैं। चार अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *