Hathras News: चार महीने में फुंके 450 ट्रांसफार्मर, पर्याप्त बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान

[ad_1]

450 transformers burnt in four months in Hathras

ट्रांसफार्मर फुंकने पर लगा वैकल्पिक ट्रांसफार्मर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ अप्रैल में ट्रांसफार्मर फुंकने की संख्या में इजाफा हुआ है। चार महीने में 450 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं, जबकि अप्रैल में ही 150 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इस कारण पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान है। 

हाथरस में जनवरी से लेकर अब तक अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोडिंग के चलते 450 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अकेले अप्रैल माह में 150 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान होने लगे हैं।

जिले के 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए शहर में करीब 500 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बिजली की बढ़ती खपत के बीच विभाग द्वारा ओवरलोडिंग को खत्म करने पर ध्यान नहीं है। इस कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। जनवरी से अप्रैल तक 450 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अप्रैल में करीब 150 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर फुंके हैं। 

यदि लाइनें सही हों तो ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की समस्या भी नहीं रहेगी। विभाग लााइनों के बदलवाने पर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण ट्रांसफार्मर फुंकने का ग्राफ बढ़ता जा रह है। जेई वर्कशॉप आरके सिंह का कहना है कि जनवरी से अब तक करीब 450  ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अप्रैल माह में 150 ट्रांसफार्मर फुंके हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *