[ad_1]

सड़क पर घूमता सांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छुट्टा पशुओं के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। 19 मार्च की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बुजुर्ग को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद निवासी 75 वर्षीय निरंजन सिंह पुत्र शिव लाल 19 मार्च की सुबह घर से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। तभी गांव में ही एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बुजुर्ग को सांड के हमले से बचाया।
सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को आनन-फानन परिजन इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
[ad_2]
Source link