Hathras News: जूता कारोबारी से लूट में पुलिस खाली हाथ, पांच दिन पहले हुई थी वारदात

[ad_1]

घायल जूता कारोबारी

घायल जूता कारोबारी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव जाऊ के निकट कार सवार बदमाशों द्वारा जूता कारोबारी से 10 लाख रुपये और मोबाइल फोन की लूट के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हालांकि पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश के लिए लगातार दबिशें दे रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता पांच दिन पहले बृहस्पतिवार को विभिन्न जगहों से उगाही करने गए थे। सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से वह एक कार में लिफ्ट लेकर सवार हो गए। बदमाश शिवशंकर गुप्ता से करीब 10 लाख रुपये और मोबाइल फोन और एक युवक अंकुर से करीब साढ़े चार हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। दोनों पीड़ितों को रेलवे अंडरपास के पास उतार गए थे। 

घटना के बाद से ही कोतवाली पुलिस लुटेरों की तलाश में लगातार जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की कई टीमें लगाई हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *