[ad_1]

गिरफ्तार तीसरा आरोपी अमन शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने राजपुर में दो मार्च को एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
गांव राजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने सतीश (40) पुत्र प्रेमपाल निवासी राजपुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी अमन शर्मा पुत्र रितु कुमार शर्मा निवासी चित्रगुप्त नगर थाना कोतवाली हाथरस गेट को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी बरामद किया है। इस हत्याकांड में एक आरोपी रामू पंडित निवासी विष्णुपुरी थाना हाथरस गेट ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था, जबकि दूसरे आरोपी शुभम शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी अमन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
[ad_2]
Source link