Hathras News: तेज हवा संग बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबने से बच्चा हुआ घायल

[ad_1]

Wall collapsed due to rain with strong wind child injured due to being buried in debris

घायल बच्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हाथरस जंक्शन के टिकारी गांव में शुक्रवार की देर शाम तेज हवाओं से दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए।

तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। थाना जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी में 9 वर्षीय आयुष पुत्र हरेंद्र कुमार टिन शेड के नीचे बैठा था। तभी तेज हवाओं से दीवार के पास लगे पेड़ की डाली टूटकर दीवार पर गिर गई। इससे भरभराकर दीवार गिर गई। 

दीवार की चपेट में आने से  बच्चा आयुष घायल हो गया। बच्चे के घायल होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *