[ad_1]

बाइपास से होकर गुजरती रोडवेज बस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस डिपो में अब धीरे धीरे पुरानी बसों की नीलामी के साथ नई बसों के आने की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को हाथरस डिपो को दो नई बसें और मिल गई। हालांकि अभी इन बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार नहीं हुई है। डिपो स्तर पर अधिकारी इनकम को बढ़ाने व यात्रियों को राहत देने के लिए रूट चार्ट आदि तैयार करने में जुटे हुए हैं।
शहरों में बसों से लगने वाले जाम को देखते हुए शासन स्तर से बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निगम के आला अफसर यह कह रहे है कि यदि जिला प्रशासन चाहेगा तो बसें अंदर से गुजारी जाएगी। ताकि की समस्या न हो। इस यात्रियों को लिए दिक्कतें बढ़ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि हाथरस से हर रोज काफी यात्री आगरा व अलीगढ़ की दूरी तय करते हैं। ज्यादात्तर बसें बाइपास से गंतव्य की दूरी तय करती है। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बसों के चलते शहरों में लगने वाले जाम को देखते हुए निगम स्तर से ज्यादात्तर बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही आरएम व एआरएम को बसों से लगने वाले जाम की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। वहीं अलीगढ़ रीजन के अधिकारी यह कह रहे हैं कि यदि जाम निजात दिलाने में जिला प्रशासन का सहयोग होगा तो बसें शहर के अंदर से गुजरेंगी। अलीगढ़ रीजन के आरएम ने पूरे रीजन की बसों को हाथरस शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा है। ताकि यात्रियों को राहत मिले।
इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना हे कि जिन जगह पर बसों से जाम लगता है। वहां बाइपास से गुजारने के लिए कहा गया है। अब जिला प्रशासन चाहेगा बसें वहां से गुजरेंगी। वैसे अलीगढ़ रीजन के हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा की बसों को शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा गया है।
[ad_2]
Source link