[ad_1]

महिला की मौत (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस-मथुरा रोड पर ओढ़पुरा तिराहे के निकट मंगलवार की सुबह कूड़ा डालने गई नगर पालिका की महिला कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
58 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी मूलचंद्र शर्मा निवासी ओढ़पुरा तिराहा नगर पालिका में चौकीदार के पद पर कार्यररत थी। वह मंगलवार की सुबह ओढ़पुरा तिराहा स्थित अपने घर से कूड़ा डालने निकली थी। सड़क पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
सड़क हादसे में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
[ad_2]
Source link