Hathras News: नहीं बंटे, कार्यक्रम टला, अब चार सितंबर में 424 विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट

[ad_1]

424 students will get tablets on 4th September

टैबलेट वितरण योजना प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस के पीसी बागला डिग्री कालेज में शनिवार को प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम टल गया है। यह कार्यक्रम अब 4 सितंबर को आयोजित होगा। इसके तहत 424 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण किया जाना है।

डिग्री कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार टैबलेट उपलब्ध करा रही है। इस योजना के प्रथम चरण में लखनऊ में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित हो चुके हैं। अब पीसी बागला डिग्री कालेज में 424 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने हैं। इसके लिए शनिवार को कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन यह कार्यक्रम टल गया। 

अब यह जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए डिग्री कालेज प्रशासन ने एमए व एमकॉम के द्वितीय वर्ष के संस्थागत विद्यार्थियों को कालेज बुलाया है। इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य डॉ० महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि कार्यक्रम टल गया है। अब चार सितंबर को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयेाजित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *