Hathras News: पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को लिया रिमाइंडर पर, मिला हत्या में प्रयुक्त तमंचा

[ad_1]

Police took the main accused of murder on reminder

पुलिस रिमांड
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


हाथरस के सासनी कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध मुख्य आरोपी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। 

उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त को सुबह 6 गांव सासनी क्षेत्र के गांव खिटौली  निवासी 70 वर्षीय डिप्टी सिंह जब अपने खेत पर टहल रहे थे तभी  तीन बाइक सवारों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। हमलावरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। हत्याकांड की काफी चर्चा हुई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जब विवेचना की तो यह बात सामने आई कि वर्ष 2001 में एक हत्याकांड में डिप्टी सिंह और उनके बेटे का नाम सामने आया था। 

इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी विष्णु पुत्र लाल बहादुर ने अपने दोस्तों के साथ किसान की हत्या की  थी। हत्या की योजना बनाने वाला हत्याकांड से पहले ही जेल चला गया था। पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीसरे आरोपी विष्णु ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। विष्णु और उसके परिवार से  डिप्टी सिंह की दुश्मनी चल रही थी। पुलिस ने विष्णु को रिमांड पर लेकर हत्या  में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *