[ad_1]

मृतका रामप्यारी
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ के कचौरा-अगराना मार्ग पर 22 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे गांव सुम्मेरपुर के पास तेज गति से आ रही कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद कार सड़क की पटरी को फलांगती हुई खेत के गड्ढे में जा घुसी।
गांव सुम्मेरपुर निवासी 45 वर्षीय रामप्यारी पत्नी गोपाल, 50 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी सुरेश शाम को खेत से मिर्च तोड़कर पैदल कचौरा-अगराना मार्ग से वापस घर जा रही थीं। तभी सामने से एक कार तेज गति से आई और दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। कार का पहिया महिलाओं के पेट के ऊपर होकर गुजर गया। रामप्यारी को गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रामप्यारी ने दम तोड़ दिया। रामप्यारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं।
दूसरी घायल महिला नत्थो देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक शैलेंद्र पुत्र जयपाल निवासी गांव नगला महारी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामप्यारी के बेटे ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[ad_2]
Source link