[ad_1]

पोखर में दिखा मगरमच्छ
– फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित गांव बसई वावस की पोखर में 10 फरवरी को पांच फीट के मगरमच्छ को देख कर ग्रामीण भयभीत हो गये। आधे घंटे तक मगरमच्छ तालाब में नजर आया। ग्रामीणों का कहना है पोखर में नर-मादा दोनों मगरमच्छ हैं। वनकर्मियों ने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
सुबह गांव की पोखर के आसपास खेल रहे बच्चों ने धूप सेकते मगरमच्छ को देखा। इसकी जानकारी होने पर पोखर के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। काफी देर बाद ग्रामीणों के शोर शराबा सुन मगरमच्छ तालाब में वापस चला गया। सूचना पर कई वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे के प्रयास के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वनकर्मियों का कहना है कि वे उसे दूसरी तरह पकड़ने का प्रयास कर आगरा भेज देंगे। पोखर में मगरमच्छों के चलते ग्रामीणों में भय की स्थिति है।
[ad_2]
Source link