[ad_1]

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। प्रदेश में हाथरस 73वें स्थान पर रहा। हाथरस जनपद का रिजल्ट 62.06 फीसदी रहा है। जिले में कुल 24388 पंजीकृत हुए, जिनमें से 21889 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 13584 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए।
हाथरस जनपद में टॉप 10 के अंतर्गत हाईस्कूल में एसपीएस रेजिडेंसियल, हाईस्कूल, स्टेट बैंक गली, मुरसान, हाथरस के प्रिंस मेहरा ने 96.50 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में एमआई इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ के धर्मेंद्र कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंक और शिवाय इंटर कॉलेज, गोविंदपुर, सादाबाद, हाथरस की मधु ने 96.40 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से हाथरस जिला टॉप किया है।

[ad_2]
Source link