[ad_1]

बस ड्राइवर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। अब बस में दुर्घटना का डर कम होगा। पूरे माह सुरक्षित बस संचालन पर चालकों को इनाम दिया जाएगा। निगम स्तर से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
रोडवेज बसों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अस्सी की रफ्तार तय है। इससे ऊपर बसें नहीं दौड़ सकती है। इसके बाद भी दुर्घटनाओं का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। अब शासन से दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नया कदम उठाया गया है। पूरे महने में बिना दुर्घटना के बस संचालन के चालकों को इनाम दिया जाएगा।
इस आदेश के बारे में चालकों को काउंसिलिंग के दौरान बताया भी जा रहा है। इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि बिना दुर्घटना के बस संचालन पर चालकों को एक हजार रुपये इनाम के रुप में देने का आदेश आया है। जल्द इस पर अमल भी किया जाएगा।
[ad_2]
Source link