Hathras News: लोहे की रॉड से पीटकर बेटे ने की बाप की हत्या, भाई और मां को भी किया घायल

[ad_1]

मृतक मल्ल खान

मृतक मल्ल खान
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में हसायन थाने के गांव रायपुर में शनिवार की दोपहर में 2 बीघा जमीन के लिए पुत्र ने पिता को लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। साथ में आरोपी का छोटा भाई और मां भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार गांव रायपुर निवासी 60 वर्षीय मल्ल खान पुत्र मशीन खान मल्ल खान ने अपने बड़े लड़के इकराम को कई वर्ष पहले अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। दोपहर में मल्ल खान दरवाजे पर बैठा हुआ था, तभी उसका बड़ा बेटा इकराम वहां आया, उसने पिता को गालियां दीं। लड़के ने लोहे की रॉड से पिता को पीटना शुरू कर दिया। रॉड से बेटे ने बाप के सिर पर प्रहार किया, जिससे पिता मल्ल खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

आरोपी ने रॉड से अपने  छोटे भाई जीशान खान और मां राबिया बेगम को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी इकराम को पकड़ कर बुरी तरह से पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप इकराम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। छोटे भाई और मां को घायल अवस्था में सिकंदराराऊ सीएससी भेजा। हसायन कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने मृतक मल्ल खान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *