[ad_1]

हाथरस जिला अस्पताल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के वन स्टॉप सेंटर में भर्ती युवती की अचानक तबियत बिगड़ गई। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व थाना चंदपा क्षेत्र के गांव का ही एक युवक एक युवती को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। परिजन दोनों को बरामद कर गांव ले आए थे। जहां युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की थी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिस ने जिला अस्पताल में युवक का उपचार कराया था। पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। जहां बृहस्पतिवार की देर शाम वन स्टॉप सेंटर में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।
[ad_2]
Source link