[ad_1]

स्कूल बस और अन्य वाहन
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने को लेकर हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। डीएम ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अनाधिकृत वाहन संचालन के खिलाफ पूरे जिले में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अधिक सवारियां, अधिक भार लेकर संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ चालान करने की कार्रवाई की जाए।
डीएम ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि जनपद में चिन्हित किए गए नवीन दुर्घटना बहुल क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट्स के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले ब्लैक स्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। शीत ऋतु में कोहरे के कारण मार्गों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इन्हें रोकने के लिए एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा पर आने वाली समस्त गाड़ियों पर रिफलेक्टर शीट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश दिए।
डीएम ने सभी स्कूल संचालकों व प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों को वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं वैध फिटनेस प्रमाणपत्र से आच्छादित करा लें। विधायक सिकंदराराऊ ने जिले के प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवश्यकता व नियमानुसार ब्रेकर बनाने, साइन बोर्ड लगाने एवं लाइट के उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए।
[ad_2]
Source link