[ad_1]

शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
सादाबाद के गांव बरामई में शुक्रवार को शहीद एनएसजी कमांडो रूपेश चौधरी की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया। कार्यक्रम में अन्य राजनेता और सैन्य अधिकारियों ने शिरकत की और शहीद परिवार को गर्व की अनुभूति कराई।
छह जनवरी 2020 को हरियाणा में शहीद हुए एनएसजी कमांडो रूपेश चौधरी की प्रतिमा गांव में ही लगाई गई है। शुक्रवार को अनावरण कार्यक्रम में गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार स्वामी जी विश्व धर्म सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान सम्मेलन में शामिल धर्मगुरु अपने अपने धर्म को श्रेष्ठ बता रहे थे।
आयोजकों ने स्वामी जी से श्रेष्ठ धर्म के बारे में राय जानी तो स्वामी विवेकानंद ने कहा कि सभी धर्मों से बड़ा एक और धर्म होता है, वह है राष्ट्र धर्म। धर्म को लेकर स्वामी जी की राय जानकर सभी उनकी राय की तारीफ करने लगे। मंत्री ने कहा कि सीमा पर सैनिक गांव, जिला, प्रदेश को याद नहीं रखता उसे सिर्फ राष्ट्र धर्म याद रहता है। एक सैनिक के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। शहीद परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है, जब एनएसजी कमांडो रुपेश चौधरी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। इससे नौजवानों में देश प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलेगा और समय-समय पर लोग रूपेश चौधरी के बलिदान को नमन करते रहेंगे।
मंत्री ने शहीद एनएसजी कमांडो की बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए मदद का आश्वासन दिया। एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने शहीद द्वार बनवाने के लिए प्रयास करने की बात कही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शशि मुकेश चौधरी ने क्षेत्र के गांव से आईं वीरांगनाओं व शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने ग्राम पंचायत की तरफ से बनी पार्क का सौंदर्यीकरण देखा और प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान की सराहना की। अध्यक्षता केहरी सिंह ने की।
इस दौरान शहीद के परिजन एवं 11 एनएसजी धीरेंद्र सिंह नेगी, टीम कमांडर सोहन सिंह राठौर, एसी वन सुरेश कुमार, एसी टू विजय चहल व हितेश कुमार, डिप्टी कमांडर आईसी सचिन कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट जगमोहन सिंह, मानवेंद्र सिंह, संचालन कर्ता राजपाल सिंह, सुधीर ,अशोक चौधरी आदि थे।
[ad_2]
Source link