Hathras News: शादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, बच्चे समेत तीन की मौत और पांच घायल

[ad_1]

Car returning from marriage collided with tree three killed and five injured

अनियंत्रित ईको कार पेड़ से जा टकराई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के मोहल्ला खोड़ा हजारी तथा नई के नगला के छह लोगों से भरी हुई कार शादी समारोह में भाग लेकर वापस आ रही थी।  बुधवार की देर रात्रि दो बजे एनएच 91 एटा रोड पर गांव भिसी  मिर्जापुर पर अचानक कार अनियंत्रित होकर साइड में पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। 

मृतक मंतोष कुमार, मोहित, संतोष

कार में बैठे 55 वर्षीय संतोष पुत्र नानूराम निवासी खोड़ा हजारी, हाथरस, 13 वर्षीय मोहित पुत्र ब्रजवासी लाल की मौके पर मौत हो गई। मंतोष  पुत्र नंदराम को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस प्रकार सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 

दुर्घटना में द्वारका प्रसाद, बनवारी लाल पुत्र नन्नू मल, हरिश्चंद्र पुत्र ध्रुव सिंह निवासी नाइ का नगला हाथरस, राजेश पुत्र किशन, राजू पुत्र पन्नालाल निवासी हाथरस घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएससी भिजवाया। दोनों  मृतक संतोष,  मोहित के शवों को रात्रि में ही हाथरस ले जाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *