[ad_1]
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:58 AM IST

शिक्षकों के जाने की वजह से एक स्कूल में खाली पड़ी शिक्षक की कुर्सी व बैठे बच्चे
– फोटो : संवाद
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली रवाना हुए। इस कारण सुबह से ही जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी से अध्यापन कार्य प्रभावित रहा।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में हुई रैली में जिले से आधा दर्जन से अधिक बसों से शिक्षक बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इन बसों में 300 से अधिक शिक्षक दिल्ली गए हैं।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के अवकाश पर जाने से कई स्कूलों का अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ है। शिक्षकों ने इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश के आवेदन किया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश लिया है, वह उनका अधिकार है।
[ad_2]
Source link