Hathras News: शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पैन कार्ड से पता लगा नाम, नहीं हुई शिनाख्त

[ad_1]

मौके पर जांच करते पुलिस कर्मी

मौके पर जांच करते पुलिस कर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ था। खेतों ने काम करने वाले लोगों ने जब शव को देखा, तो उनकी चीख निकल गई। मृतक के जेब से उसका पैन कार्ड मिला, जिससे उसका नाम और उम्र की पता चला।

हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम सठिया में जयराम कोल्ड स्टोर के निकट शीशम के पेड़ पर एक  युवक की लाश लटकी हुई थी। खेतों पर काम करने आए युवकों ने जब उस युवक को पेड़ पर लटका देखा, तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और मृत युवक की तलाशी ली। 

मृतक के पैंट की जेब में पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड के आधार पर पता चला कि युवक का नाम करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र है और उसकी उम्र 21 साल है। युवक कहां का स्थाई निवासी है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *