Hathras News: सड़क पर जलभराव, विरोध में लाड़पुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

[ad_1]

waterlogging on the road

सड़क पर जलभराव का विरोध करते लाड़पुर ग्रामीण
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में जलेसर रोड के गांव लाड़पुर की मुख्य सड़क पर जलभराव को लेकर आम लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लगातार किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इसे लेकर 20 नवंबर को भी स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

हाथरस से जलेसर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गांव लाड़पुर की सडक़ सालों से जलमग्न हैं। यहां शासन-प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई दे रही है। बीच सडक़ पर होने वाले जलभराव को लेकर हजारों लोग हर रोज परेशान होते हैं। इसे लेकर लगातार शासन प्रशासन से ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं निकाला गया है। 

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है। कई अधिकारी व नेता यहां से गुजरते हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। यही कारण है कि अब उन्हें प्रदर्शन आदि के मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन फिर अधिकारी कान में रूई डाले बैठे हुए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *