[ad_1]

सड़क दुर्घटना।
– फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विस्तार
हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से तीन को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर मेटाडोर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कन्हैया पुत्र हरी सिंह व मनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासीगण कीरतपुर थाना छतारी जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, मथुरा रोड पर दीपांशु पुत्र सुभाष निवासी नगला नंदू थाना हाथरस गेट की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए।
अन्य हादसों में अनुज पुत्र राजू निवासी अशोका टाकीज, विकास निवासी ढकपुरा रोड, दीपक निवासी लाखन सिंह, जीतू निवासी बाबस थाना सिकंदराराऊ व वासुदेव निवासी गिजरौली थाना सदर कोतवाली घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कन्हैया, वासुदेव और दीपांशु की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया।
[ad_2]
Source link