[ad_1]

रोजगार मेला
– फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
सेवा योजन कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को सलेमपुर रोड स्थित श्री मोहन लाल आदर्श इंटर कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। रोजगार मेला में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के सुबह 10 बजे से साक्षात्कार किए जाएंगे।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में 18 से 45 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर सकते है। प्रत्येक अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
हालांकि रोजगार मेला में पहुंचकर भी ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए रिज्यूम, ऑनलाइन पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति एवं दो फोटो साथ लेकर आएं।
[ad_2]
Source link