Hathras News: साहब, मुझे मेरी बीबी से बचाओ…आया पत्नी पीड़ित पति का अजीब मामला

[ad_1]

sir save me from my wife a strange case of wife suffering husband

पत्नी से प्रताड़ित पति पहुंचा थाने
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक पति थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर देते हुए रोने लगा और पुलिस से गुहार लगाने लगा कि साहब, मुझे मेरी बीबी से बचाओ। पति थाने से घर जाने को तैयार नहीं हो रहा था। पुलिस ने पत्नी से परेशान पति की तहरीर पड़ी, तो मामले में तत्काल जांच शुरु कर दी।

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी के व्यवहार से तंग आकर थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि साहब, पत्नी उसके साथ गाली-गौलज करती है। पहले भी कई बार पुलिस से झूठी शिकायत कर उसे पिटवाकर थाने में बंद करा चुकी है। 

युवक ने बताया कि पत्नी के मायके वाले भी उसका साथ देते हैं। पत्नी से कुछ कहने पर वह गले में फंदा लगाकर मरने का नाटक करती है।  युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *