[ad_1]

गिरफ्तार हत्यारोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला रठिया में युवक रामबहादुर की हत्या उसके सौतेले बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडे और बाइक बरामद कर ली है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
दरअसल, रामबहादुर और मुख्य आरोपी की मां गुड़िया ने समाज, परिवार और बच्चों की परवाह न कर 10 साल पहले कोर्ट में शादी की थी। उस समय बच्चे छोटे थे, लेकिन अब वह बड़े हो गए और समाज में हो रही बदनामी के चलते दोनों पर संबंध तोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन यह मान नहीं रहे थे। यही कारण रामबहादुर की हत्या का वजह बना। रामबहादुर गांव नगला रोहई का रहने वाला था और 19 जून की रात वह शराब के नशे में नगल राठिया में गुड़िया के घर गया था और रात में उसका खून से लथपत शव मिला था।
पुलिस ने गुड़िया के पहले पति निनुआ से पैदा हुए पुत्र आकाश और श्याम सिंह पुत्र चंदननगर, पुरानी टंकी एतमाद्दौला आगरा को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। एसपी देवेश कुमार पांडे ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में रामबहादुर के भाई राजेंद्र रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके खुलासे के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया था।
मुख्य आरोपी आकाश ने बताया कि उसकी मां ने 10-12 साल पहले उसके पिता को छोड़कर रामबहादुर बघेल से कोर्ट में शादी कर ली थी। उसके बाद से मां पुराने पैतृक मकान में उसके भाई व बहन के साथ रहती थी। रामबहादुर अक्सर उसके घर शराब पीकर आता रहता था। इस वजह से समाज के लोग उसे ताना मारते थे और समाज में बदनामी हो रही थी। अब उसकी बहन भी बड़ी हो रही थी। इसी वजह से हत्या की।
[ad_2]
Source link