Hathras News: हज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10 मार्च तक ऐसे करें आवेदन

[ad_1]

हज यात्रा

हज यात्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए 10 मार्च तक का समय निर्धारित किया है। हज के लिए आवेदन हेतु हाथरस जनपद में फैसिलीटेशन सेंटर बनाए गए हैं।

हाथरस के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि हज 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने व प्रपत्रों को अपलोड कराए जाने के लिए हज ई-सुविधा केंद्र, हज फैसिलीटेशन सेंटर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

हाथरस के मदरसा नौमानियां सबीलुज्जफर, मो. नौखेल, नई आबादी सिकंदराराऊ, मदरसा काशिफुल उलूम, पत्थरवाली रोड, इगलास अड्डा में हज ई सुविधा केंद्र, हज फैसिलीटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। हज यात्रा पर जाने वाले सभी इच्छुक यात्री अपने निकटतम ई-सुविधा केंद्र, हज फैसिलीटेशन सेंटर पर पहुंचकर 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *