Hathras News: हनुमान प्रतिमा की निकाली आंख, टायर जलाकर मूर्तियों के ऊपर फेंका, मुकदमा दर्ज

[ad_1]

हनुमान जी की प्रतिमा की आंख निकाल ली गईं

हनुमान जी की प्रतिमा की आंख निकाल ली गईं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर के बाहर बने महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार की रात किसी शरारती तत्व ने हनुमान जी की प्रतिमा की आंख निकाल ली। महादेव की मूर्ति को भी खंडित करने का प्रयास किया गया है। इसके बाद टायर जलाकर प्रतिमाओं के ऊपर फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

गांव फतेहउल्लापुर के बाहर गांव गढ़ी खंजर, थाना बहरन, जिला आगरा निवासी बाबा सीताराम ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। बाबा की मौत के बाद इस गांव के साथ पास के अन्य गांवों के लोग इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। रात को किसी अराजक तत्व ने महाशिवरात्रि पर माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की आंखें निकाल ली। अन्य प्रतिमाओं पर टायर जलाकर उसे काला करने का प्रयास किया है। 

शुक्रवार की सुबह जब गांव के कुछ युवक मंदिर के सामने मैदान में क्रिकेट खेलने गए तो उनको इस घटना का पता चला। युवकों ने यह सूचना ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस, प्रशासन मौके पहुंच गए। 

ग्राम प्रधान ने मंदिर में जाकर प्रतिमाओं के साथ मंदिर की साफ-सफाई कराई। इधर, हनुमान प्रतिमा की आंखें मंगाई जा रही है। कुछ ग्रामीण नई प्रतिमा प्रतिस्थापित करने के विचार बना रहे है। गांव में एवं उसके आसपास पूरी तरह से शांति बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वहां मौजूद थी।  

किसी शरारती तत्व ने ऐसी हरकत की है। मंदिर की साफ-सफाई करवा दी है। शनिवार को ब्लॉक की तरफ से टेंट लगवाने की व्यवस्था कर दी है। महाशिवरात्रि पर किसी को परेशानी न हो इसको लेकर मंदिर में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है। क्षेत्र में शांति है। – विपन कुमार शिवहरे, एसडीएम सादाबाद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *