Hathras News: हर ब्लॉक में होगी एक-एक गोशाला, डीएम ने दिए भूमि तलाशने के निर्देश

[ad_1]

गोशाला

गोशाला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में छुट्टा गोवंशों को नजदीकी गोशालाओं में रखने के लिए ब्लॉकों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। अब प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक नई गोशाला का निर्माण करने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम को भूमि चिन्हांकन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गोशाला का निर्माण मनरेगा सहित अन्य विभागों के सहयोग कराने के भी निर्देश दिए हैं। 

जिले में छुट्टा गोवंशों की समस्या जिला प्रशासन के लिए नासूर बनी हुई है। इन गोवंशों को अस्थाई व स्थाई गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए लगातार गोशालाएं खोली जा रही हैं। शासन के निर्देश पर अब जिले के प्रत्येक ब्लॉक में मार्च माह में एक-एक नई गोशाला का निर्माण शुरू होगा। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक में गोशाला खोले जाने के लिए सभी एसडीएम को ग्राम पंचायतों में भूमि चयन करने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि तहसील स्तर से भूमि चिन्हांकन की रिपोर्ट मिलने के बाद मनरेगा व अन्य विभागों की मदद से गोशाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाए। मार्च माह में प्रत्येक ब्लॉक में गोशाला का निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए। इस कार्य में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *