Hathras News: हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर लगेगा कोच डिस्प्ले, पूछताछ केंद्र भी होगा शुरू

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

Updated Sat, 05 Aug 2023 12:14 AM IST

Coach display will be installed at Hathras City Railway Station

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म संख्या एक, जहां लगने हैं कोच डिस्प्ले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को कोच डिस्प्ले सुविधा मिलेगी। गोरखपुर की टीम ने हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचकर सर्वे किया है। टीम ने यहां हर एक बिंदु को जांचा। जल्द ही यहां कोच डिस्प्ले लगाने का काम किया जाएगा।

हाथरस सिटी स्टेशन पर वर्तमान में पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के साथ लगभग एक दर्जन साप्ताहिक व त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। लंबी दूरी की इन एक्सप्रेस ट्रेनों के कोचों की स्थिति अक्सर बदलती रहती है। स्टेशन पर लगभग सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मात्र दो मिनट का होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लंबे समय से यहां कोच डिस्प्ले लगाए जाने की मांग की जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि स्टेशन पर बंद पड़ा पूछताछ केंद्र भी अब शुरू हो जाएगा। पूछताछ कक्ष में ही डिस्प्ले का पूरा सिस्टम लगाया जाएगा। इसके ऊपरगामी पुल पर भी एक स्क्रीन लगाई जाएगी, जो बताएगी कि कितने कोच पुल के किस ओर आएंगे।

लंबी ट्रेन होने के कारण जब तक यात्री अपने कोच तक पहुंच पाता है, तब तक ट्रेन चल देती है। कोच डिस्प्ले लगने से काफी आसानी होगी, यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। -सतेंद्र कुमार, यात्री

स्टेशन पर मात्र दो मिनट के लिए ट्रेन का ठहराव होता है। कोच डिस्प्ले लगाया जाना काफी खुशी की बात है। हाथरस ही नहीं, जिन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव कम समय का है, वहां कोच डिस्प्ले होने चाहिए। -बंटी वर्मा, यात्री

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *