Hathras News: हाल बेहाल होकर रह गया है ईदगाह रोड,पता ही नहीं कहां सड़क है कहां गड्ढे

[ad_1]

Eidgah Road has remained in a state of disrepair

सिकंदराराऊ के जीटी रोड से ईदगाह मार्ग में गड्ढों में जमा कीचड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस में सिकंदराराऊ के जीटी रोड से ईदगाह होकर हाथरस रोड पर मिलने वाला मार्ग जिला पंचायत तथा नगरपालिका के मध्य फंसने से परम दुर्गति को प्राप्त हो गया है। ईदगाह तक तो पालिका ने अपनी सीमा बता कर मार्ग का निर्माण करा दिया है। ईदगाह  से आगे जिला पंचायत की हद आते ही सड़क गायब मिलती है केवल गड्ढे दृष्टिगोचर होते हैं।

बता दें विगत दस वर्षों से आधा किमी रोड का यह टुकड़ा निर्माण की बाट जोह रहा है। पालिका इसे अपनी सीमा से बाहर बताती है, तो जिला पंचायत की तरफ से इसका निर्माण नहीं किया जा रहा है। दलित भाजपा नेता रामदास वाल्मीकि का कहना है कि जब हमेशा से इस सड़क के बनाने का जिम्मा जिला पंचायत उठाती रहती है, तो अब दस वर्षों से क्या हो गया, जो इसको राम आसरे छोड़ दिया गया है।

 

ईदगाह रोड के दुकानदार पंकज शर्मा का कहना है कि जिला पंचायत कहती है कि यह पालिका सीमा में आता है, पालिका से बात करो तो, उत्तर मिलता है कि जिला पंचायत का मामला है। इन दोनों के चक्कर में सड़क गायब हो गई है, केवल गड्ढे रह गये हैं। इससे कितनी परेशानी होती है कोई कल्पना नहीं कर सकता है। युवा तरूण त्रिवेदी का कहना है कि प्रदेश मुख्यमंत्री का गड्ढा सड़क मुक्त अभियान की धज्जियां ईदगाह रोड उड़ा रहा है।  इसे देख कर लगता नहीं कि यहां कभी सड़क रही होगी। जिला पंचायत जो हमेशा से इसे बनाती रही है, उसे इसका तत्काल निमार्ण करना चाहिये।

समाजसेवी हाजी मोहम्मद उमर का कहना है कि जीटी रोड से हाथरस रोड तक यह टुकड़ा शार्ट कट है, लेकिन इसमें केवल गड्ढे बचे होने से इधर कोई नहीं जाता। एक किमी घूम कर जाना पड़ता है, सबसे ज्यादा परेशानी तो हाथरस रोड के बच्चों को होती है, जो रोज इन गड्ढों से गुजर कर गिरते पड़ते स्कूल पहुंचते हैं। सड़क चाहे पालिका बनाये या जिला पंचायत सड़क बननी चाहिये।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *