Hathras News: 17 करोड़ से बदलेगी जिले की 85 सड़कों की सूरत, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

[ad_1]

85 roads of Hathras will be pothole free with Rs 17 crores

मुरसान के सादाबाद मार्ग की सड़क
– फोटो : संवाद



विस्तार


प्रदेश में चल रहे गड्ढा मुक्ति अभियान में सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। अब तक हाथरस की कई सड़कों को पेचवर्क कर गड्ढामुक्त किया गया है, लेकिन कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिन पर पेचवर्क किया जाना मुमकिन नहीं है। अब इस तरह की कुल 85 सड़कों पर डामर की एक परत बिछाकर विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

जिले में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने कुल 85 सड़कों का हाल जल्द सुधर जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से विशेष मरम्मत कार्य किए जाने के लिए कई प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इसमें कई भागों में कुल 85 सड़कों की मरम्मत के कार्य को स्वीकृति दे दी गई है। इन सभी के मरम्मत कार्य में लगभग 17 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें कुल 58 सड़कों की निविदा प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया गया है। शेष सड़कों पर जल्द ही विशेष मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक इस विशेष मरम्मत कार्य में सड़कों के गड्ढों पर पहले गिट्टी आदि डालकर समतल किया जाएगा। इसके बाद यहां तारकोल व कंकरीट से बनी डामर की एक परत को बिछा दिया जाएगा। इससे सभी सड़कों पर वाहनों का आवागमन और सुलभ हो जाएगा। अन्य कई सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है।

गड्ढा मुक्ति अभियान में कई सड़कों में पेचवर्क के माध्यम से सुधार कराया गया था। जिले की लगभग 85 ऐसी सड़कों का चिह्नांकन किया गया था, जिन पर विशेष मरम्मत कार्य की आवश्यकता थी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निविदा कार्य पूरा होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -राजेश निगम, अधिशासी अभियंता, लोनिवि हाथरस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *