Hathras Road Accident: टायर फटने से दो कंटेनर में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

[ad_1]

Fierce collision between two containers due to tire burst

मृतक कंटेनर चालक धर्मेंद्र
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


हाथरस के सादाबाद में 6 दिसंबर की रात करीब एक बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बढ़ार चौराहे के पास दो कंटेनर आपस में टकरा गए। टक्कर से एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे कंटेनर के चालक-परिचालक गंभीर घायल हो गए। घायलों को कंटेनर की बॉडी में से जेसीबी की मदद से काटकर निकाला गया। घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। गंभीर हालत में चालक-परिचालक को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भिजवाया गया। 

रात्रि को हाथरस की तरफ से आने वाले कंटेनर के चालक नितेश पुत्र एवं परिचालक मोनू पुत्रगण राजवीर तोमर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर सीपी नगर मेरठ सगे भाई है। वह गाड़ी नंबर UP15DT6815 से मेरठ से आगरा जा रहे थे। धर्मेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव रथपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ आगरा से खाली कंटेनर लेकर माल लोड करने के लिए गाजियाबाद जा रहा था । अचानक बढ़ार चौराहे के समीप हाथरस की ओर से आने वाले कंटेनर के ड्राइवर साइड का टायर फट गया । असंतुलित होकर आगरा की तरफ से आ रहे कंटेनर में टक्कर मारता हुआ पेड़ से जा टकराया। 

दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत से कंटेनर चालक धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज से सो रहे ग्रामीण जग गए। बरात में भी लोग आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई और दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां धर्मेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल नितेश को कंटेनर की बॉडी से जेसीबी और गैस कटर की मदद से डेढ़ घंटे बाद निकाला गया। उसे पुलिस की जीप से सीएचसी भेजा, वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया है। 

दोनों कंटेनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे से हाथरस-आगरा मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। सादाबाद कोतवाल मुकेश कुमार ने हाईवे को कई बार फोन किया। इसके दो घंटे बाद हाईवे की हाइड्रा मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर लगे जाम को खुलवाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *