Hathras Road Accident: मजदूरों से भरी बस गड्ढे में पलटी, 17 लोग घायल, दो घंटे में रेस्क्यू कर निकाली दबी सवारी

[ad_1]

A bus full of laborers overturned in a pit in Hathras Sikandra rao

बस को गड्ढे से निकालती क्रेन
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


एक बस भट्टा मजदूरों को लेकर उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही थी। 20 दिसंबर की देर रात एनएच 1 हाइवे अलीगढ़ मार्ग पर बस गड्ढे में जा गिरी। जिससे 17 मजदूर घायल हो गए। बस में सवार यात्री नीचे दब गए। पुलिस ने दो घंटे रेस्क्यू कर सवारियों को नीचे से निकाला। 

उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही भट्टा मजदूरों से भरी बस हाथरस में सिकंदराराऊ स्थित एनएच 1 हाइवे अलीगढ मार्ग पर रात्रि दस बजे पटरी के किनारे गड्ढे में पलट गई। मजदूर बस के नीचे दब गए। कोतवाली पुलिस ने दो घंटे रेस्क्यू कर बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। 21 दिसंबर की सबुह तीन बजे तक आवागमन सुचारू हो पाया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिसमें से पांच गंभीर घायलों को रात में ही अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अन्य घायलों का सीएचसी सिकंदराराऊ में उपचार किया गया। 

ये हुए घायल

  • करन पुत्र जयवीर उन्नाव
  • कल्लू पुत्र लखन सिंह हरदोई
  • सुधा  देवी पत्नी रामप्रसाद उन्नाव
  • अजय पुत्र जयवीर उन्नाव
  • प्रवीण पुत्र राजेश उन्नाव
  • किशोर कुमार पुत्र भगवान उन्नाव
  • सावित्री पत्नी माधव उन्नाव
  • अनीता पत्नी भैयालाल उन्नाव
  • चमनलाल पुत्र गया प्रसाद उन्नाव
  • कमलकिशोर पुत्र रामौतार उन्नाव
  • अनीता पत्नी किशोर कुमार उन्नाव 
  • सुरेंद्र कुमार पुत्र चरण सिंह फ़िरोज़ाबाद
  • अनमोल गौतम पुत्र बुद्ध लाल
  • राजरानी पत्नी हरनाम मलिहाबाद
  • श्रीदेवी पुत्री मुन्नीलाल उन्नाव
  • संजू पुत्र शिवकुमार उन्नाव
  • अनीता पत्नी अमरलाल उन्नाव

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *