Hemkund Sahib: पंज प्यारों की अगुवाई में 17 को ऋषिकेश से पहले जत्थे की होगी रवानगी, राज्यपाल से मिले अध्यक्ष

[ad_1]

Hemkund Sahib yatra 2023 On May 17 first batch will leave from Rishikesh under leadership of Panj Pyaras

हेमकुंड साहिब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब के लिए 17 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी होगी। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी और जत्थे की रवानगी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, हमारा प्रयास है श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो और यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो।

राज्यपाल ने ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा, सरकार की ओर से मुख्य रूप से हेमकुंड साहिब में हैलिपैड का निर्माण किया गया है।

गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब छह किलोमीटर के मार्ग पर रेलिंग निर्माण, गोविंद घाट से पांच किलोमीटर तक का पुल, सड़क मार्ग और वहां पर टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग बना दी गई है। इसके अलावा यात्रा मार्गों में सुलभ शौचालयों का निर्माण और कई स्थानों पर सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य भी किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं हैं।

ये भी पढ़ें…Chardham Yatra 2023: भारी मलबा आने से हेलंग के पास अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, 10 हजार तीर्थयात्रियों को रोका

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा मार्ग में 10 रेन शेल्टर शेड बेंच सहित यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं। कुछ स्थानों में सुरक्षा दीवार के कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुद्वारा ट्रस्ट भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए गुरुद्वारा पड़ाव में कई कार्य किए गए हैं। इनमें गोविंद घाट में 71 कमरों के नवीनीकरण और ऋषिकेश में नए 40 एसी कमरों का निर्माण किया गया है। वहीं दोनों स्थानों में लंगर हॉल के नवीनीकरण का कार्य भी किया गया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *