Highway Update: तरनाह नाले पर पुल टूटा, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के वाहन को इस रूट पर डायवर्ट

[ad_1]

Highway Update: Bridge broken on Tarnah bridge kathua vehicles of Jammu Pathankot National Highway diverted

हाईवे (फाइल)
– फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार


कठुआ के हीरानगर क्षेत्र में तरनाह नाले पर बने पुल में दरार आने से जम्मू-पठानकोट हाईवे डायवर्जन किया गया है। जान माल की सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों छोर पर यातायात रोक दिया गया है। वाहनों को डायवर्ट कर ओल्ड कठुआ-सांबा मार्ग से भेजा जा रहा है। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक विभाग ने आम जनता और जम्मू-पठानकोट हाईवे के यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन का पालन करें।

जम्मू से कठुआ जाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों को लोंडी मोड़ से शेरपुर चक-चड़वाल से कठुआ की ओर मोड़ दिया गया है। भारी वाहनों को लोंडी मोड़ से सांझी मोड़ से नगरी-कठुआ के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

वहीं, कठुआ से जम्मू की और जाने वाले वाहनों को चड़वाल मोड़ से डायर्वजन दिया गया है। सभी प्रकार के वाहनों को चड़वाल मोड़ से सांझी मोड़ से सान्याल चक से होते हुए लोंडी मोड़ से फिर जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है।

हल्के वाहनों और यात्री वाहनों को वाया चड़वाल से कठुआ जाने की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों को पल्ली मोड़ से नगरी की ओर मोड़ दिया गया है।  

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *