Himachal: अब 1 अगस्त को हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे नितिन गडकरी, टूर प्रोग्राम बदला

[ad_1]

Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari will visit the disaster affected areas of Himach

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
– फोटो : Social Media

विस्तार


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के कार्यक्रम में फिर बदलाव हुआ है। गडकरी अब मंगलवार 1 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह किरतपुर-नेरचौक, कालका-शिमला फोरलेन और अन्य नेशनल हाईवे (एनएच) को बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के विशेषज्ञों की टीम भी होगी। पहले गडकरी का हिमाचल आने का कार्यक्रम मंगलवार को प्रस्तावित था, फिर  शुक्रवार को इसमें बदलाव कर 4 अगस्त किया गया। अब फिर से टूर प्रोग्राम में बदलाव किया गया है।

केंद्रीय मंत्रालय की ओर से एनएचएआई को भेजे गए संशोधित टूर प्रोग्राम में इसकी जानकारी दी गई है। बताते चलें कि प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे, फोरलेन परियोजनाओं को भारी नुकसान हुआ है। विशेषज्ञों की कमेटी किरतपुर से नेरचौक तक के फोरलेन का भी निरीक्षण करेगी। एनएचएआई ने इस फोरलेन को शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। अगर कमेटी ने इसे हरी झंडी दे दी तो वाहन चालक नेरचौक तक फोरलेन पर सफर कर सकेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से निवेदन किया कि वे हिमाचल आएं और जायजा लें। इस पर वे तुरंत मान गए। अब गडकरी 1 अगस्त को कुल्लू, मनाली आएंगे। वे हिमाचल के कई क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *