Himachal: एनआईटी श्रीनगर के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी बने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति

[ad_1]

NIT Srinagar Uttarakhand Director Professor Lalit Kumar Awasthi appointed Vice Chancellor of Sardar Patel Univ

निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर, उत्तराखंड के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्त राज्य सरकार के परामर्श के बाद की गई है। इस संबंध में गुरुवार को राजभवन शिमला की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए।  प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी की नियुक्ति सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में कुलपति का पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। कुलपति की सेवा शर्तें राज्य सरकार की ओर से निर्धारित की जाएंगी। इस संबंध में राज्यपाल एवं सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

जानें कौन हैं  प्रो. अवस्थी

करीब आठ माह के बाद सरदार पटेल विवि मंडी को नया वीसी मिला है।  प्रो. अवस्थी जिला मंडी के सुंदरनगर पुराना बाजार के मूल निवासी हैं। उन्होंने एनआईटी जालंधर के निदेशक के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। उनके पास एनआईटी दिल्ली (लगभग 4 महीने के लिए) और एनआईटी हमीरपुर का 14 अगस्त 2020 से 9 अक्तूबर 2021 तक अतिरिक्त प्रभार था। इसके बाद वह 3 फरवरी 2022 तक एनआईटी हमीरपुर में कार्यवाहक निदेशक रहे। प्रो. अवस्थी के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान और अकादमिक प्रशासन और संस्थान निर्माण का एक प्रतिष्ठित ट्रैक रिकॉर्ड है। प्रो. अवस्थी ने अपनी पीएचडी आईआईटी रूड़की से (2003) और एमटेक आईआईटी दिल्ली से (1993) कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग दोनों में पूरी की। उनका शैक्षणिक करियर तीन दशकों से अधिक समय का है, जिससे आने वाले समय में एसपीयू केअधीन पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *