Himachal: कंगना रणौत बोलीं- अक्साई चिन को बंजर जमीन बताने वाली सोच कांग्रेस में जिंदा

[ad_1]

Kangana Ranaut said - the idea of calling Aksai Chin a barren land is alive in Congress

भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत
– फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


हिमाचल लौटते ही भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। कंगना ने सोशल मीडिया में लिखा है कि नेहरू जी की अक्साई चिन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित है। कांग्रेस नेता दिग्विजय का कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिया गया बयान उसी सोच को दर्शाता है। इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस शासन में भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास नहीं हो पाया। लेकिन यह नया भारत है। यहां देश के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन ”टशीगंग” तक नल से जल पहुंच रहा है। हिमाचल प्रदेश के ”कॉमिक” जैसे ऊंचे गांवों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और बिजली से हर घर रोशन है। देश की भौगोलिक अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और ऐसी सोच रखने वालों को देश जवाब जरूर देगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *