Himachal: दूरदराज के स्कूलों में जाने से तौबा करने वाले 24 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश रद्द, देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

Promotion orders of 24 teachers who refused to go to remote schools cancelled, see full list here

प्रिंसिपलों की पदोन्नति रद्द।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूरदराज के स्कूलों में जाने से तौबा करने वाले 24 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग

ने बीते दिनों 260 हेडमास्टरों व प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया था और तय समय के भीतर नए स्कूलों में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे।

लेकिन प्रिंसिपल बनाए गए 24 शिक्षकों ने तैनाती की नई जगह पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। इसको देखते हुए विभाग ने इनके पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में सचिव शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *