Himachal: पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया चिट्टे का मुख्य आरोपी, विद्यार्थियों को बेचता था नशा

[ad_1]

Police arrested the main accused of Chitta from Mohali, used to sell drugs to students in educational institut

मुख्य आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों, विवि समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने चिट्टे के मामले में पहले से गिरफ्तार एमएससी और बीटेक के छात्रों की निशानदेही पर की है। पुलिस आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई है, जिसे अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में आगामी समय में कई खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार 2 नवंबर को पुलिस की विशेष टीम ने ओछघाट में सुल्तानपुर सड़क के साथ के एक भवन में दो आरोपियों गौरव सिंह निवासी बल्ह और राहुल गुलेरिया निवासी सरकाघाट , जिला मंडी के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।

दोनों आरोपी सोलन के एक निजी विवि के विद्यार्थी हैं। दोनों से पूछताछ में पता चला कि यह चिट्टा 30,000 रुपये में मोहाली से लेकर आए थे और इनके साथ अनिकेत ठाकुर निवासी जुब्बल शिमला भी साथ में था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि मुख्य तस्कर बलजीत सिंह उर्फ बराड़ निवासी मुक्तसर साहिब, पंजाब हाल निवासी सेक्टर 87 मोहाली में रहता है। उसे गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी सोलन प्रियंका चौहान के नेतृत्व में एक टीम मोहाली भेजी गई, जहां से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

अब तक बाहरी राज्यों के 50 नशे के सप्लायर गिरफ्तार

मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि अभी तक नशे के 50 सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से हैं। इनमें 4 नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। इन तस्करों की ओर से हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 7 बड़े नेटवर्क ध्वस्त कर दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *