Himachal: प्रतिभा ने प्रियंका के समक्ष रखी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां देने की मांग

[ad_1]

Pratibha singh placed before Priyanka Gandhi the demand of giving important responsibilities to hardworking wo

प्रियंका गांधी व प्रतिभा सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को हिमाचल दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के नौ माह बाद भी कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान नहीं मिलने का मामला उठाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिलना जरूरी है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए नियुक्तियां जल्द करनी होंगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला से जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंगलवार को प्रियंका गांधी को संगठन से जुड़े मसलों से अवगत करवाया गया।

संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां देने की वकालत करते हुए कहा कि इन्हें जल्द जिम्मेदारियां मिलनी चाहिए, जिससे आगामी लोकसभा चुनावों में संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावों में उतर सके। इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी प्रतिभा सिंह कई बार यह मांग उठा चुकी हैं। प्रतिभा ने प्रियंका गांधी को मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व भूस्खलन से हुई तबाही की जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर जहां सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं लोगों के घर, किसानों व बागवानों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कहा कि केंद्र सरकार का रवैया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार के कई बार आग्रह करने के बावजूद राष्ट्रीय आपदा की घोषणा नहीं की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *