Himachal: बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, 500 फुट नीचे खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक लापता

[ad_1]

Big road accident in Bilaspur of Himachal car fell into a ditch 500 feet below

For Reference Only
– फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह एक कार खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह समय 7:14 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली कि बिलासपुर के धारकांशी के स्वारघाट में करीब 4:30 बजे एक दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 500 फुट नीचे खाई में गिर गई।

कार में तीन लोग सवार था। इनमें से एक महिला और पुरुष का शव मिल गया है। एक व्यक्ति लापता है। बताया जा रहा है कि कार में सचिन उसका दोस्त पिंटू और एक लड़की थी, ये नोएडा से आए थे। पुलिस जांच में जुटी है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *