Himachal: मूल्यांकन परीक्षाओं के बाद 31 दिसंबर और मार्च तक खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल

[ad_1]

After the evaluation all govt schools will remain open till 31st December and 31st March.

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में परीक्षाएं।
– फोटो : संवाद

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश में अब मूल्यांकन परीक्षाओं के बाद 31 दिसंबर और 31 मार्च तक स्कूल खुले रहेंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का निरंतर माहौल बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। शीतकालीन स्कूलों में 31 दिसंबर और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 31 मार्च तक पाठ्यचर्चा और सह पाठ्यक्रम गतिविधियां होंगी। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन से पठन-पाठन प्रक्रिया भी शुरू होगी। हिंदी, गणित और अंग्रेजी सुधार पर पहले 15 दिन शिक्षक विशेष कार्य करेंगे। हर दिन के प्रारंभिक दो घंटों में केवल हिंदी, अंग्रेजी, गणित की बुनियादी क्षमताओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि नॉन बोर्ड कक्षाओं की दिसंबर और मार्च के मध्य में परीक्षाएं समाप्त हो जाती हैं और इसके बाद बच्चे स्कूल आना बंद कर देते हैं। व्यवस्था को बदलने के लिए अब एसए दो मूल्यांकन के बाद भी स्कूल खुले रखने का फैसला लिया गया है। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होने से पहले भी स्कूलों में पढ़ाई निरंतर जारी रहेगी। बच्चों को पढ़ाई के वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों से परिचित कराने के लिए गेस्ट लेक्चर आयोजित होंगे। मार्गदर्शन और सलाह के लिए छात्रों को उनकी रुचि के क्षेत्र के मेंटर के साथ जोड़ा जाएगा। कॅरिअर परामर्श कार्यशालाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसमें प्रत्येक बच्चे की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रार्थना सभा में पढ़ने और रचनात्मक लेखन की गतिविधियां होंगी। सामूहिक पढ़ाई भी करवाई जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *