Himachal: लोसर से 510, भुजुंड से 388 किमी दूर चुनाव परिणाम सुनने कुल्लू के लिए निकले लोग

[ad_1]

लोसर गांव

लोसर गांव
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

विधानसभा चुनाव के परिणाम को महज दो दिन शेष रह गए हैं। इससे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। नेताओं की बात तो छोड़िये, पार्टी के कई कार्यकर्ता भी जीत सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। लाहौल-स्पीति जिले के पार्टी कार्यकर्ता चुनाव परिणाम सुनने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर अभी से कुल्लू निकल पड़े हैं। बता दें कि लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम जिला कुल्लू के जनजातीय भवन भुंतर में कैद है। ऐसे में चुनाव नतीजे सुनने के लिए स्पीति घाटी के लोग लोसर गांव से काजा मुख्यालय होते हुए जलोड़ी जोत लांघकर 510 किलोमीटर और लाहौल घाटी की तिंदी पंचायत के बूथ एक भुजुंड से 388 किलोमीटर सफर कर कुल्लू-भुंतर पहुंच रहे हैं।

लाहौल-स्पीति विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर के आसार हैं। बूथ स्तर पर लंबे समय से अपनी-अपनी पार्टी की जीत का आकलन तैयार कर जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से डॉ. रामलाल मारकंडा, कांग्रेस से रवि ठाकुर और आप पार्टी से सुदर्शन जस्पा मैदान में हैं। चुनाव का नतीजा भुंतर स्थित जनजातीय भवन में निकलेगा। चुनाव परिणाम सुनने को जिला के लोग मौसम की परवाह न करते हुए भारी संख्या में कुल्लू पलायन कर गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि कुल्लू के भुंतर स्थित जनजातीय भवन में ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा में है। मतगणना को लेकर पूरी तैयारियां है। चुनाव परिणाम भुंतर के जनजातीय भवन में ही निकाला जाएगा। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *