Himachal: विक्रमादित्य की कंगना को नसीहत, बोले- इज्जत चाहिए तो इज्जत करना सीखिए

[ad_1]

Lok sabha: Special meeting of Mandi parliamentary constituency held under the chairmanship of Vikramaditya

विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में हुई मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक
– फोटो : संवाद

विस्तार


कांग्रेस के मंडी संसदीय संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने मायानगरी से नेता को बुलाया है, उनका मान सम्मान है। कंगना रणौत उनकी बड़ी बहन हैं, पर हिमाचल में दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। इज्जत चाहिए तो इज्जत करना भी सीखिए। हिमाचल की संस्कृति किसी पर भी टिक्का टिप्पणी का आदेश नहीं देती है। कीचड़ सब ओर उछलेगा। प्रधानमंत्री की तरह कंगना भी मंडयाली बोली में दिल जीतने का कोशिश कर रही हैं, लेकिन इससे काम नहीं चलने वाला है।

उन्होंने कंगना से पूछा कि मंडी की बेटी होने के नाते उन्होंने आपदा के दौरान क्या किया? एक प्रश्न के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि फिलहाल प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। प्रतिभा सिंह मौजूदा सांसद हैं। अब हाईकमान क्या निर्णय लेती है, इसका इंतजार है। कंगना के तंज पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने रेस्ट करना है या नहीं, यह प्रदेश की जनता तय करेगी। अब जयराम ठाकुर सवाल उठाते हैं, लेकिन खुद उनकी सरकार के समय एक भी प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। कोई एक काम ऐसा नहीं किया, जिससे प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी हुई हो।

वाटर सेस मामले को फिर देंगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य है। उन्होंने वायनाड से अपना नामांकन भरा है। देशभर में उन्होंने अपनी यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। वह अपने क्षेत्र से जीतने के साथ अन्य क्षेत्र से भी प्रत्याशियों की जीत में भूमिका निभाएंगे। वहीं, वाटर सेस के मामले को उन्होंने फिर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *