Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में हर साल सामने आ रहे कैंसर के 8,500 मामले

[ad_1]

CM sukhvinder Sukhu said Providing high level cancer treatment facilities is the top priority of the state gov

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रमुख डॉ. जीके रथ से भेंट की।
– फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हर साल कैंसर के 8,500 मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कैंसर के मामले बढ़ने की दर देश से ज्यादा है। भारत में दर 0.6 तो प्रदेश में 2.2 फीसदी है। उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में एम्स के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रमुख डॉ. जीके रथ से बैठक कर इस विषय पर चर्चा की। यह भी चर्चा हुई कि विभिन्न कारणों से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश कैंसर के मामलों का पता नहीं चल पाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर में केंद्र सरकार से वित्त पोषित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। उन्होंने इस घातक बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता और इस दिशा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं आयोजित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कैंसर के लिए अधिक जांच एवं इसकी पहचान की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि शुरुआती चरण में ही इस रोग का उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने स्वस्थ भविष्य के दृष्टिगत किशोरियों के स्वास्थ्य टीकाकरण के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने की संभावना के बारे में भी चर्चा की। डॉ. रथ ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि कैंसर का 50 प्रतिशत तक उपचार संभव है। उन्होंने कैंसर के उपचार की नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *