[ad_1]

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया हवाई सर्वेक्षण।
– फोटो : heavy rains
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के सैंज में भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां 40 दुकानें और 30 घर बाढ़ की चपेट में आने से तहस-नहस हो गए हैं। घटना रविवार दोपहर की है जब नदी में आई बाढ़ का पानी सैंज बाजार में घुस गया। इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कुल्लू जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हेलिकाप्टर से जायजा लेने के बाद किया।
उन्होंने हेलिकाप्टर से कुल्लू, बजौरा, सैंज तथा मणिकर्ण घाटी का हवाई सर्वे किया। मुख्यमंत्री ने सैंज में हुए इस नुकसान के लिए एक करोड़ की फौरी राहत देने की घोषणा की है, जो बुधवार को प्रभावित लोगों को वितरित की जाएगी। साथ में उन्हें खाने-पीने और रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि रविवार से ही सैंज घाटी में न बिजली और न ही टेलीफोन और इंटरनेट सेवा है। मुख्यमंत्री ने भुंतर में भी बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मनाली से कुल्लू और मंडी तक वैकल्पिक मार्ग बहाल
मनाली से कुल्लू और मंडी तक भले ही नेशनल हाईवे अभी बंद हो, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद प्रशासन ने मनाली से वाया वामतट, नग्गर और सेऊबाग होते हुए कुल्लू तक संपर्क मार्ग बहाल कर दिया है। कुल्लू से मंडी के लिए भी वाया कंडी-कटौला संपर्क मार्ग खोल दिया है। अब मनाली, बंजार और अन्य क्षेत्रों में चार दिन से फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि मंडी से पंडोह तक नेशनल हाईवे अभी बंद है। कुल्लू-मनाली एनएच कई जगह 200 मीटर तक बह गया है। मंडी से किरतपुर तक एनएच खुला हुआ है।
[ad_2]
Source link