[ad_1]

निर्वाचन आयोग
– फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता को हटा दिया गया है। प्रदेश में 14 अक्तूबर को आचार संहिता लागू हुई थी। विधानसभा चुनाव के नजीते आने के बाद आचार संहिता को हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। चार संहिता लागू के चलते प्रदेश में सरकारी घोषणाओं और नई भर्तियों पर भी रोक लग गई थी। लेकिन अब नई भर्तियों व रुके पड़े विकास कार्यों को गति मिल पाएगी।
बता दें प्रदेश में 14 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ और 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आए। चुनाव परिणाम में प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज जारी रहा और 40 सीटें जीतकर कांग्रेस सत्ता में आई है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिलीं जबकि निर्दलीय तीन सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। चुनाव लड़ने के लिए 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे गए थे। इनकी छंटनी 27 को, जबकि 29 अक्तूबर को नाम वापस लिए गए।
[ad_2]
Source link